गिरडीह, अप्रैल 13 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ सामुदायिक अस्पताल सिर्फ रेफरल केंद्र बनकर रह गया है। यहां चिकित्सकों की घोर कमी है। जो मशीन उपलब्ध है, उसका भी उपयोग नहीं हो रहा है। इस कारण अधिकांश मरीजों को सीधे तौर पर गिरिडीह या धनबाद के लिए रेफर कर दिया जाता है। सूत्रों के मुताबिक, यहां कई सालों से एक्स-रे मशीन है, लेकिन इसे चलाने वाला विशेषज्ञ नहीं है। रखे रखे यह मशीन खराब होती जा रही है। हड्डी से जुड़े मरीजों को सीधे गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। इस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जैसी मशीन नहीं रहने के कारण गर्भवती महिलाएं, पेट की शिकायत लेकर आने वाले मरीज सहित अन्य बीमारियों के मरीजों को गिरिडीह भेज दिया जाता है। मरीज या तो निजी अस्पताल जाते हैं और हजारों रुपये खर्च करते हैं या फिर कहीं अन्य जगह जाकर इलाज कराते हैं। एक भी एमबीबीएस ड...