भागलपुर, फरवरी 12 -- नवगछिया प्रखंड में भूकंपरोधी भवन निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में भावसर फाउंडेशन संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 30 राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण से जुड़ी सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण का उद्घाटन अंचल अधिकारी संतोष कुमार सुमन और अभिषेक कुमार ने किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को इंडक्शन किट, प्रतिभागी पुस्तिका एवं टूल किट प्रदान की जाएगी। सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.