रुद्रपुर, फरवरी 10 -- खटीमा, संवाददाता। अलक्ष्या पब्लिक स्कूल की प्रिपरेटरी विंग गौरांग प्री-स्कूल में लिटिल लीजेंड ओलंपिक्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूजा भट्ट तपाड़िया, प्रधानाचार्या, आर्मी स्टेशन प्राइमरी स्कूल बनबसा, विद्यालय उपाध्यक्ष जया चुफाल, प्रबंधक विनोद बोहरा एवं प्रधानाचार्या अजय बोहरा ने किया। खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत ओलंपिक मशाल दौड़ से हुई। नर्सरी वर्ग के लिए 30 मीटर कोन दौड़, रिंग बॉल रेस, 50 मीटर हर्डिल दौड़, 50 मीटर रिले और 60 मीटर आइसक्रीम रेस आयोजित की गई। 30 मीटर कोन दौड़ बालक वर्ग में शिवान और बालिका वर्ग में अविका सक्सेना प्रथम रहीं। 60 मीटर हर्डिल दौड़ में शिवांश (बालक) और तृषा (बालिका) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिभावकों के लिए आयोजित पिक अप द बॉल प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, मंजे...