झांसी, नवम्बर 4 -- मंगलवार को सुबह से मौसम अपने मूड में दिखा। बादलों की चहल कदमी के बीच शाम को लगभग 5 बजे बारिश का दौर शुरु हो गया। करीब आधा घंटा तक झमाझम बारिश देखने को मिली। महज आधे घंटे की बारिश ने पूरे शहर को तर कर दिया। गलियों से लेकर शहर के हर ईलाके में पानी भर गया। इतना ही नहीं तेज पानी के कारण कई जगह पर लोग इस बे मौसम की बरसात से बचने के लिए छिपते नजर आए। मौसम के इस बदलवा से जहां जाड़ा में ईजाफा होने के पूरे आसार बन गए वहीं बरसात से रात के तापमान में गिरावट आना तय हो गया है। एक ओर लोग इसे ठंड की वापसी का संकेत मान रहे हैं, वहीं किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। फसल कटाई और बुवाई के बीच हुई यह बरसात उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। खेतों में तैयार फसल भीगने का खतरा बढ़ गया है।मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.