शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को शुचितापूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब 30 मिनट विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को हॉल में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। पहले देर से आने पर अनुमति नहीं थी। बोर्ड सचिव ने डीआईओएस काे पत्र जारी करते हुए कहा कि किसी भी प्रश्नपत्र के लिए अधिकतम आधा घंटा विलंब से परीक्षा केंद्र पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा में बैठने की अनुमति दे सकेंगे, जबकि इससे अधिक विलंब होने पर अनुमति नहीं दी जाएगी। बोर्ड सचिव ने दिए गए पत्र में बताया कि परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। प्रत्येक प्रश्नपत्र की परीक्षा अवधि तीन घंटे 15 मिनट निर्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.