नई दिल्ली, मार्च 26 -- BSE share price: सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को बाजार में बड़ी गिरावट के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के शेयर भी पस्त नजर आए। एनएसई पर लिस्टेड इस शेयर में 4% की गिरावट आई और भाव 4,453 रुपये के स्तर तक आ गया। यह शेयर कारोबार के अंत में 167.65 रुपये या 3.60% टूटकर 4484 रुपये पर बंद हुआ। शेयर में यह गिरावट ऐसे समय में आई जब बीएसई ने 30 मार्च, 2025 को बोर्ड मीटिंग बुलाने का ऐलान किया है। कंपनी उसी दिन बोनस शेयर पर विचार करेगी। बोर्ड मीटिंग में बोनस शेयर की मंजूरी के बाद रिकॉर्ड तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।क्या कहा बीएसई ने बीएसई ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को नियामक फाइलिंग में कहा- निदेशक मंडल की बैठक रविवार, 30 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी। बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.