पाकुड़, फरवरी 21 -- महेशपुर्, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को महिला बंध्याकरण ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। समाचार भेजे जाने तक निबंधन कराई 30 महिलाओं का महिला बंध्याकरण ऑपरेशन डॉ. पंकज कुमार बिराजी के द्वारा किया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार किस्कू, एएनएम राहिल मुर्मू, बबीता मुर्मू, नीलमनीलू मुर्मू, आशा पावरिया, सहायक के रुप में ज्योतिष कुमार पासवान, राजेश रंजन तथा लैब टेक्नीशियन आनंद राज आर्या व गुलाम गौश भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...