गढ़वा, मई 2 -- मेराल, प्रतिनिधि। मजदूर दिवस के अवसर पर मेराल पूर्वी पंचायत के सभागार में मजदूर दिवस पर गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुखिया रामसागर महतो और पंचायत सचिव राधा कुमारी ने मनरेगा में जिन मजदूरों का 100 दिन का काम पूरा किया उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मजदूर दिवस के मौके पर 30 मजदूरों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किए जाने वाले मजदूरों में रानी कुंवर, शशिकांत गुप्ता, राही हुसैन, गोवर्धन महतो, महफूज अंसारी, अखिलेश कुमार, रामप्यारी चौधरी, जाबिर अंसारी, सियाराम कुमार, ज्ञान प्रकाश, जितेंद्र प्रसाद, जाबिर अंसारी सहित अन्य लोग शामिल हैं। मुखिया राम सागर और पंचायत सचिव राधा ने मजदूर दिवस पर अपना-अपना विचार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर पंचायती राज के प्रियंका कुमारी, रोजगार सेवक निभा तिवारी, विधायक प्र...