अररिया, फरवरी 19 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने बीते बुधवार की शाम गश्ती के दौरान कनखुदिया वार्ड तीन से 30 बोतल रेशम लीची नेपाली शराब बरामद किया। इस दौरान एक व्यक्ति को भी दबोचा गया। दबोचे गये व्यक्ति सुमित कुमार मंडल कनखुदिया वार्ड नंबर 03 का ही रहने वाला है। इस मामले में सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव के बयान पर पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कनखुदिया गांव का सुमित कुमार मंडल अपने घर पर शराब का अवैध कारोबार करता है। सूचना के सत्यापन के लिए पहुंची पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा दबोचा गया। तलाशी के दौरान उनके घर से झोली में रखा तीस बोतल रेशम लीची नेपाली शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.