सीतामढ़ी, जनवरी 8 -- सुरसंड। स्थानीय पुलिस ने बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के मलाही गांव स्थित ब्रह्मस्थान के निकट एक किराना दुकान में छापेमारी कर 30 बोतल देसी शराब को जब्त करते हुये दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दुकानदार अजित कुमार मलाही वार्ड संख्या आठ निवासी जिमदार महतो का पुत्र है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को उक्त किराना दुकान में चोरी छुपे शराब बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर लालकिशोर गुप्ता के निर्देश पर एसआई चंद्रभूषण सिन्हा के नेतृत्व में सशस्त्र बलों ने उक्त दुकान पर छापेमारी कर शराब को बरामद किया। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध एफआईआर करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...