हल्द्वानी, फरवरी 21 -- लालकुआं, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ को 30 शैया अस्पताल के आईपीएचएस मानकों के अनुरूप पूर्ण रूप से संचालित कराने की मांग तेज हो गई है। समाजसेवी हेमंत सिंह गौनिया और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ भट्ट ने शनिवार को उच्चाधिकारियों को रजिस्ट्री डाक से ज्ञापन भेजा। मुख्य मांगों में 30 शैया के स्वीकृत पदों का सृजन कर शासनादेश जारी करने, लंबित डीपीसी पूरी कर चिकित्सकों की नियुक्ति, एक्स-रे व पैथोलॉजी सेवाएं शुरू करने, 24 घंटे इमरजेंसी व डिलीवरी सेवाएं चालू करने और दवाओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना शामिल है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी न होने पर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने सहित अन्य कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...