निज संवाददाता, मार्च 31 -- बिहार के बेगूसराय जिले के सुदूर गंगा पार के शाम्हो प्रखंड में गैस गोदाम के पीछे तौफिर बहियार में रविवार को दोपहर करीब एक बजे आग लग गयी। स्थानीय लोगों की मानें तो गेहूं कटनी के बाद भूसा तैयार करने के दौरान भड़की चिंगारी ने धीरे धीरे आसपास के खेतों में लगी फसल को भी अपने चपेट में ले लिया। आगलगी की इस घटना में जहां शाम्हो प्रखंड के सरलाही के दर्जनों किसान के खेत प्रभावित हुए हैं औऱ मुख्य रूप से कुछ बीघा की फसल के साथ सैंकड़ों बीघा में तैयार होने वाला भूसा के जलने की खबर है। खबर है कि करीब 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जल गई है। आगलगी की इस घटना में भूसा लदी एक टेलर के भी जलने की सूचना है। वहीं लखीसराय जिला के सलेमपुर के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय लोगों की माने तो ज्यादातर खेतों में फसल जली है वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.