लखनऊ, जनवरी 8 -- डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कृत्रिम अंग एवं पुनर्वास केंद्र की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स माह के तहत उन्नाव के मीर खेड़ा के स्कूल में जागरूकता एवं शारीरिक दिव्यांगता परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के सभी बच्चों को शारीरिक दिव्यांगता से संबंधित अनेक लक्षणों जैसे फ्लैट फुट, नॉक नी, रीढ़ की हड्डी का टेढ़ापन (स्कोलियोसिस) और काइफोसिस आदि के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही इन विकृतियों की पहचान के सरल तरीकों की जानकारी दी गई। परीक्षण के दौरान 30 बच्चों में फ्लैट फुट के लक्षण मिले। कृत्रिम अंग एवं पुनर्वास केंद्र के विद्यार्थियों ध्यानिका सिंह, अभिषेक पांडे, श्रिया शुक्ला, प्रशांत यादव, राजवंश सिंह, प्रियल श्रीवास्तव, विदुषी गुप्ता, अरुनेश, श्रेया, अक्षत व स...