महाराजगंज, फरवरी 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। तीस प्लस होते ही आनुवंशिक बीमारी कैंसर, टीबी व डायबिटीज होने की आशंका अधिक हो जाती है। ऐसे में इन लोगों का समय पर जांच व त्वरित इलाज देना जरूरी है। इन बीमारियों की जांच करने के लिए स्वास्थ्य शिविर शुरू किया गया है। शिविर में पहुंचे विशेषकर 30 प्लस आयुवर्ग के लोगों की कैंसर व टीबी की जांच करें। ये बाते सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने कहीं। वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में आयोजित शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सीएमओ ने कहा कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल और बच्चेदानी का कैंसर होने की आशंका अधिक होती है। उन्होंने मेडिकल टीम को शिविर में पहुंचे 30 प्लस के सभी लोगों की स्क्रीनिंग कर कैंसर व टीबी की जांच करने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह ने कहा कि एनसीडी स...