बदायूं, अक्टूबर 8 -- जनपद में लंपी जैसे गंभीर वायरस की दस्तक पशुओं में हो गई है। जिससे दर्जनों जानवर ग्रस्त हो गए हैं। किसान-पशुपालक चिंतित हैं। पशुपालन विभाग पर खानापूर्ति के आरोप लग रहे हैं और प्राइवेट डाक्टरों से उपचार कराने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल लंपी वायरस को लेकर किसान, पशुपालक, पशुपालन विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जानवरों का टीकाकरण किया जा रहा है। क्योंकि लंपी वायरस से एक गाय की मौत हो चुकी है। दातागंज तहसील के म्याऊं-उसावां ब्लाक क्षेत्र के अलग-अलग ग्राम पंचायत के पशुओं में लंपी वायरस फैल गया है। गांव बबई भटपुरा में संजय सिंह की गाय लंपी वारयस ग्रस्त है। वहीं गांव में पप्पू सिंह की बछिया, धनवीर सिंह की गाय, सुरेंद्र सिंह की गाय लंपी वायरस ग्रस्त है। वहीं संतोष सिंह की गाय लंपी वायरस से मौत होना बताया जा रहा है।...