देवरिया, नवम्बर 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। कृषि विभाग के राजकीय बीज भंडारों से 30 नवंबर तक अनुदान पर गेहूं बीज का वितरण होगा। राजकीय बीज भंडारों से किसानों को बीज पर 50 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। इस साल पिछले साल से 5 हजार कुंतल अधिक बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है। मोंथा की बारिश से कई क्षेत्रों में गेंहू की बुवाई पिछड़ रही है। रबी सीजन में कृषि विभाग द्वारा 175883 हेक्टेयर में विभिन्न फसलों की बुवाई को लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें 143279 हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की जायेगी। जबकि 3258 हेक्टेयर में दलहनी व 28167 हेक्टेयर में तिलहनी फसलो बुवाई होगी। दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती करने को कृषि विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर मुफ्त मिनी कीट का वितरण किया है। वहीं किसानों को राजकीय बीज भंडारों से 50 फीसदी अनुदान पर गेहूं बीज का वितरण किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.