शामली, नवम्बर 28 -- उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशों के तहत सत्र 2025-26 के लिए अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शामली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कोऑर्डिनेटर विनय कुमार ने बताया कि जिले में अंडर-14 ट्रायल आगामी 30 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल का आयोजन शामली क्रिकेट एकेडमी, करनाल रोड पर किया जाएगा। ट्रायल शाम 2 बजे शुरू होंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म की रसीद और आधार कार्ड साथ लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हों। विनय कुमार ने बताया कि सभी पंजीकृत खिलाड़ी रविवार को शाम 3 बजे तक शामली क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर पहुंच जाएं ताकि ट्रायल प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...