अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित राजकीय फल संरक्षण केंद्र में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत आयोजित 30 दिवसीय कुकरी एवं बेकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। उप निदेशक उद्यान बलजीत सिंह ने प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। प्रशिक्षण के दौरान अमुवि के फूड क्राफ्ट संस्थान के प्रवक्ता डॉ. मसूद असलम ने प्रतिभागियों को बेकरी से जुड़े मफिन्स, कुकीज, बिस्किट, केक एवं पेस्ट्री जैसे उत्पादों का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। वहीं स्थानीय विशेषज्ञ शेफ मौ. दिलशाद अहमद ने वैज चाउमिन, मंचूरियन, फ्राइड राइस, कटलेट, बिरयानी, सूप, पावभाजी और बर्गर जैसे व्यंजनों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। अंति...