किशनगंज, जनवरी 22 -- दिघलबैंक। सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से वाइब्रेंट विलेज डोरिया में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एसएसबी 19वीं वाहिनी ठाकुरगंज द्वारा आयोजित 30 दिवसीय प्लंबिंग प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को विधिवत समापन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हुआ। प्रशिक्षण शिविर में सीमावर्ती क्षेत्र के कुल 30 युवाओं को प्लंबिंग से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई, ताकि वे प्रशिक्षण के उपरांत स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती एवं वंचित क्षेत्रों के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त करना है। समापन समारोह में वाहिनी मुख्यालय ठाकुरगंज से पह...