मुजफ्फर नगर, मई 2 -- परिवहन विभाग ने 30 दिन में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रही करीब 171 ई रिक्शाओं को बंद किया है। वहीं करीब 755 का चालान किया है। जिसमें 189 अपंजीकृत ई रिक्शा और 566 अन्य अभियोग में चालान की संख्या शामिल है। शासन के निर्देश पर अप्रैल माह में ई रिक्शाओं को लेकर विशेष अभियान चलाया गया है। यह अभियान 1 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक चला है। इस अभियान में परिवहन विभाग के द्वारा अवैध रिक्शा, बिना फिटनेस के चल रही ई रिक्शा, बिना लाइसेंस आदि बिन्दुओं पर जांच करते हुए विशेष अभियान चलाया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि इस अभियान में 189 अपंजीकृत ई रिक्शाओं का चालान किया गया है। वहीं 171 अवैध ई रिक्शाओं को बंद किया गया है। इसके अलावा 566 अन्य अभियोग में चालान किए गए है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में जनप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.