सहरसा, दिसम्बर 24 -- सहरसा। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के अंतर्गत 33/11 के भी विद्युत शक्ति उप केंद्र नवहट्टा के 33 हजार पुराना तार को बदलकर नया तार लगाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही पोल भी लगाया जा रहा है। साथ ही प्रखंड नवहट्टा में बरसात के दिनों में ब्रेकडाउन होने की संभावना अधिक बनी रहती है। जिससे उपभोक्ताओं को समय पर विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाती है। पुराने एवं जर्जर तार को बदलकर नया तार लगाने से विद्युत की आपूर्ति सुचारू होगी। इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने उपभोक्ताओ से आग्रह किया गया है कि दिनांक 24 से 30 दिसम्बर तक 33/11 के भी विद्युत शक्ति उप केंद्र नवहट्टा का विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम के 3 बजे तक बंद रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.