मुंगेर, जून 29 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय डिग्री सेमेस्टर -1, शैक्षणिक सत्र- 2025-29 में नामांकन को लेकर आवेदन का दोबारा मौका दिया है। जिसे लेकर विश्वविद्यालय 27 जून से विद्यार्थियों को दोबारा नामांकन के लिए आवेदन का समय दिया है। जिसमें विद्यार्थियों को 30 जून तक नामांकन के लिए आवेदन का समय दिया है। जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो जायेगी। जानकारी देते हुए मुंविवि के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि डिग्री सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन करने से वंचित विद्यार्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। जिसमें विद्यार्थियों को आवेदन करने के बाद 1000 रुपए का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.