गाजीपुर, जनवरी 21 -- गाजीपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 30 जनवरी को राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस मनाया जाएगा। इसके साथ ही 30 जनवरी से 13 फरवरी तक "स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान" जनपद की समस्त ग्राम सभाओं, पंचायतों और नगरीय वार्डों में चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील पाण्डेय ने बताया कि कुष्ठ रोग माइक्रोबैक्टीरियम लैप्रो नामक जीवाणु से होता है। यह न तो जन्मजात है और न ही पैतृक रोग। इसके प्रमुख लक्षणों में त्वचा पर हल्के रंग का दाग या चकत्ता जिसमें सुन्नता हो, हाथ-पैर की नसों में मोटापन, झनझनाहट तथा तलवों में सुन्नता शामिल है। कुष्ठ रोग का उपचार बहु औषधि उपचार (एमडीटी) से पूरी तरह संभव है। समय पर पहचान और इलाज शुरू होने से विकलांगता से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि "कुष्ठ रोग पाप या अभिशाप नहीं है" और समाज को इससे...