सिमडेगा, जनवरी 1 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में एनएच-320G के दो लेन सड़क उन्नयन परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि एवं संरचनाओं के मुआवजा भुगतान की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव ने जिले में मुआवजा भुगतान पर धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। बैठक में बताया गया कि एनएच-320G के दो लेन सड़क उन्नयन परियोजना के लिए कुल 22 करोड़ 56 लाख 06 हजार 252 रुपये का भुगतान किया जाना था। लेकिन अबतक केवल 4 करोड़ 25 लाख 67 हजार 139 रुपये का ही भुगतान हो पाया है, जिसे अत्यंत असंतोषजनक बताया गया। मुख्य सचिव ने अंचल स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन कर मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया। बैठक में 30 जनवरी तक लगातार शिविर आयोजित कर शत प्रतिशत मुआवजा राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.