रायबरेली, जनवरी 8 -- रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि मनरेगा, पीएम आवास(ग्रामीण), समेत अन्य योजनाओं के कार्यों का सोशल आडिट कराया जाता है। इसके लिए ब्लाक स्तर पर चार सदस्यीय सोशल आडिट टीम का गठन किया जाएगा। इसके लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यार्थी 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...