गौरीगंज, अगस्त 31 -- अमेठी। संवाददाता ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए सरकार द्वारा 15वां वित्त व पंचम वित्त आयोग के तहत धन उपलब्ध कराया जाता है। 30 ग्राम पंचायतों के 20 सचिवों द्वारा एक करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च नहीं किया है। इस पर डीपीआरओ ने इन सभी का अगस्त माह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। साक्ष्य सहित संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दिया है। डीपीआरओ की समीक्षा में 30 ग्राम पंचायतों के 20 सचिवों द्वारा 15वां वित्त आयोग का 93 लाख 34 हजार 878 रुपए व पंचम वित्त आयोग का 34 लाख 87 हजार 571 रुपए सहित कुल एक करोड़ 28 लाख 22 हजार 449 रुपए की धनराशि खर्च न कर पाने का मामला सामने आया। इस पर डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने पंचायत सचिव विजय यादव, गुंजन गुप्ता, अखिलेश गौतम, ओम प्रकाश, विवेक यादव, अमर नाथ तिवारी, फैसल अ...