पीलीभीत, मई 11 -- गजरौला। 33 केवीए विद्युत लाइन पर जर्जर पोल तथा विद्युत लाइन को दुरुस्त करने के लिए सोमवार को गजरौला उपकेंद्र पर कार्य किया जाएगा। इसको लेकर गजरौला उपकेंद्र के क्षेत्र से जुड़े 30 गांवों में सुबह 10 बजे से छह बजे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली उपकेंद्र नचनी घाट से जुड़े लगभग 30 गांव की बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जेई मनीष प्रजापति ने बताया कि 33 केवीए लाइन पर जर्जर पोल तथा लाइन को दुरुस्त किया जाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.