गढ़वा, जनवरी 13 -- केतार। मां मैत्रायणी योगिनी के निर्माण दिवस के अवसर पर सर्वेश्वरी समूह आश्रम में सेवा और मानवता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया। मौके पर आश्रम के तत्वावधान में क्षेत्र के 30 असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के दौरान आश्रम से जुड़े सदस्यों ने मां मैत्रायणी योगिनि के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सेवा, करुणा और परोपकार को समर्पित रहा है। उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए भीषण पड़ रही ठंड में गरीब एवं असहाय लोगों को राहत पहुंचाने का यह प्रयास किया गया। शाखा मंत्री रामाधार प्रसाद यादव ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा ही सच्ची सेवा है। अघोरेश्वर भगवान राम ने अपने जीवन पर्यंत पीड़ित मानवता की सेवा किया। मौके पर उपाध्यक्ष विनोद प्रसाद, उदय प्रसाद, अव...