अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़। जिले में जायद 2026 के तहत दलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करने की दिशा में निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण और प्रसार कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। दलहन मिनी किट के लिए किसानों से ऑन लाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसमें अब 30 जनवरी को लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया जएगा। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि मूंगफली, उर्द और मूंग के बीज मिनीकिट व अन्तः फसली गन्ना के लिए मूंग व उर्द के बीज वितरण के लिए किसानों से 15 दिसंबर से 28 जनवरी तक ऑनलाइन बुकिंग व आवेदन लिए गए थे। प्राप्त आवेदनों के आधार पर लाभार्थी कृषकों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया सीडीओ की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे क्वार्सी फार्म परिसर में आयोजित होगी। उप कृषि...