मोतिहारी, जनवरी 16 -- तेतरिया,निसं। राजेपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुरुवार को अहले सुबह में उझीलपुर मोड़ पर छापेमारी कर पिकअप गाड़ी में लोड कर ले जा रहे अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया कि पिकअप गाड़ी में 30 कॉर्टन अंग्रेजी शराब जिसमें 266 लीटर के साथ तस्कर राजेपुर के गजेन्द्र राम के पुत्र सुनील राम को गिरफ्तार किया गया। एक तस्कर पुलिस को आते देखकर कार छोड़कर भाग निकला। जिसे जब्त कर थाना लाया गया। छापेमारी में दारोगा चंदन कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.