फतेहपुर, मार्च 7 -- फतेहपुर,संवाददाता। पर्व आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। बाजार में धड़ल्ले से बिक रही मिलावटी सामग्री की रोक के लिए विभाग ने चाबुक चलाना शुरू कर दिया है। टीम ने चार स्थानों पर धरपकड़ कर कहीं कचरी नष्ट की तो कहीं पर नमूने भरे गए। होली को लेकर खाद्य सहायक आयुक्त द्वितीय देवेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फतेहपुर सदर स्थित खाद्य पदार्थ निर्माण केंद्रों पर छापेमारी की। जिसमें कामता नाथ स्वीट हाउस से कालाजाम का नमूना, नउआ बाग स्थित अरविंद स्वीट हाउस से छेना का नमूना, यादव किराना स्टोर से 30 किलो रंगीन कचरी पापड़ का नमूना लेते हुए कचरी को मौके पर नष्ट करा दिया। इसके अलावा कोढई मोड़ स्पेलर राहीमल साहू से सरसों तेल का नमूना लेकर 20 किलो तेल जब्त किया। जिसमें कचरी की कीमत 3300 और तेल की कीमत 340...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.