सहारनपुर, दिसम्बर 8 -- नगर निगम ने शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है। सभी 70 वार्डों में पुराने नालों के सुधार और नए नालों के निर्माण के लिए निगम ने अपने बजट में 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसी क्रम में नगरायुक्त शिपू गिरि ने सोमवार की शाम को निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर स्क्रीन के माध्यम से प्रस्तावित नालों की लोकेशन और उनके एस्टीमेट की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त के निर्देश पर निर्माण विभाग द्वारा कुल 107 नालों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिनकी लागत 15 से 30 लाख रुपये के बीच निर्धारित की गई है। नगरायुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी नाले आरसीसी संरचना और कवर सिस्टम के साथ बनाए जाएंगे, ताकि जलभराव की कोई समस्या न रहे। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.