लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- विकास खण्ड पलिया के ग्राम घोला स्थित 30 एकड़ तालाब के पट्टे पर अवैध कब्जे को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर फुलवरिया समिति से कब्जा मुक्त करा दिया। आपको बता दें ग्राम घोला स्थित 30 एकड़ तालाब का पट्टा इससे पहले मत्स्य जीवी सहकारी समिति फुलवरिया के नाम आवंटित किया गया था। जिसको समय से भुगतान न किए जाने के कारण डिफाल्टर घोषित कर 18 अक्टूबर 2024 को पट्टा निरस्त कर दिया गया था। उसके बाद 30 जनवरी 2025 को सरकार ने एक बार फिर नीलामी प्रक्रिया के दौरान उक्त पट्टे का आवंटन मत्स्य जीवी सहकारी समिति सकेथू के नाम कर दिया था। लेकिन फुलवरिया समिति ने कब्जा अभी तक नहीं हटाया था। जिसको लेकर मंगलवार को राजस्व विभाग टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सकेथू समिति को कब्जा दिलाया। साथ ही फुलवरिया समिति कोे अतिक्रमण को ...