लातेहार, जनवरी 11 -- बारियातू,प्रतिनिधि। बारियातू पुलिस ने बालुभांग पंचायत के श्रीसमाद,बेलवाटिकर व सोहगरा में अभियान चलाकर 30 एकड़ में लगे अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली कि बालुभांग पंचायत के विभिन्न गांवों में बड़े पैमाने में वन भूमि और गैर मजरूआ जमीन पर अफीम (पोस्ता) की खेती की गई है। सूचना के आधार पर बालूमाथ एसडीपीओ बिनोद रवानी के मार्गदर्शन में बारियातू थाना व मनातू पिकेट की टीम बालुभांग पंचायत केश्रीसमाद,बेलवाटिकर व सोहगरा पहुंची और अभियान चलाकर अवैध रूप से लगाए गए पोस्ता की खेती को ट्रैक्टर से जुतवाकर एवं लाठी डंडे से पीटकर नष्ट किया। थाना पुलिस पोस्ता की खेती में मदद करने, खरीद-बिक्री व इस अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को मदद करने वालो रैकेट की पहच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.