किशनगंज, फरवरी 22 -- किशनगंज। संवाददाता महिलाओं का स्वास्थ्य किसी भी समाज की मजबूत नींव होता है, लेकिन आज भी अनियोजित गर्भधारण, सीमित जागरूकता और गर्भनिरोधक साधनों की कमी के कारण कई महिलाओं को गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह चुनौती और भी गहरी है, जहां पारंपरिक भ्रांतियां और जानकारी के अभाव के चलते महिलाएं आधुनिक परिवार नियोजन साधनों से वंचित रह जाती है। सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अनियोजित और बार-बार गर्भधारण मातृ मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और प्रभावी गर्भनिरोधक उपाय अपनाकर इन मौतों को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसी उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा "अंतरा इंजेक्शन" को एक प्रभावी परिवार नियोजन साधन के रूप में बढ़ावा दिया...