पिथौरागढ़, अप्रैल 9 -- आदि कैलास यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट 30 अप्रैल अक्षय तृतीया से जारी होंगे। दो मई को विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ आदि कैलास में शिव मंदिर के कपाट आम भक्तों के दर्शनों के लिए खुल जाएंगे। यात्रा को देखते हुए डीएम विनोद गोस्वामी ने सभी संबंधितों को सजग रहने व व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के आदेश दिए। बुधवार को जिलाधिकारी गोस्वामी ने बताया कि पवित्र आदि कैलास एवं ओम पर्वत दर्शन यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट बनने की प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होगी। आदि कैलास यात्रा में शिव मन्दिर के कपाट पारम्परिक पूजा-अर्चना के साथ आम श्रृद्धालुओं के लिए खोलने के साथ ही यह यात्रा विधिवत शुरू हो जाएगी। डीएम ने सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से निर्धारित तिथि से अपनी यात्रा योजना बनाने की अपील की है। जिलाधिकारी गोस्वामी ने इस यात्रा को प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.