मुंगेर, अक्टूबर 27 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता छठ पूजा अवकाश के बाद मुंगेर विश्वविद्यालय मुख्यालय और उसके सभी कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियां फिर से रफ्तार पकड़ेंगी। राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार विश्वविद्यालय और सभी कॉलेज 28 अक्टूबर तक छठ अवकाश पर रहेंगे, जबकि 29 अक्टूबर को क्षतिपूर्ति अवकाश रहेगा। इसके बाद 30 अक्टूबर (गुरुवार) से विश्वविद्यालय मुख्यालय और सभी कॉलेजों में नियमित रूप से कार्य आरंभ हो जाएगा। छात्र-छात्राओं में अब पढ़ाई को लेकर नई ऊर्जा और उत्साह देखा जा रहा है। कैंपसों में लंबे अवकाश के बाद चहल-पहल लौटने की तैयारी है। विश्वविद्यालय खुलने से पहले कई सत्रों की प्रक्रियाएं शुरू: हालांकि विश्वविद्यालय 30 अक्टूबर से खुलेगा, लेकिन कई शैक्षणिक सत्रों की प्रक्रियाएं 29 अक्टूबर से ही आरंभ हो जाएंगी। विश्वविद्यालय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.