मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- औराई, एसं। थाना क्षेत्र के औराई गांव से शुक्रवार रात पुलिस ने गांजा तस्कर प्रभु राय को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके पास से 215 ग्राम गांजा व 3.93 लाख रुपए नकद बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रभु राय गांजा की तस्करी करता था। पुलिस की गाड़ी देखते ही वह गायब हो जाता था। लंबे अरसे से पुलिस को उसकी तलाश थी। प्रभु राय औराई एवं कटरा क्षेत्र में गांजा की बिक्री करता था। पुलिस को व्यापारियों का नाम लिखा एक डायरी भी बरामद हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...