कटिहार, फरवरी 19 -- आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड के शीतलपुर पंचायत अंतर्गत गोसाईपुर में निर्मित उच्च स्तरीय पुल आज तक आम लोगों के लिए सुचारु रूप से चालू नहीं हो सका है। कार्य की समाप्ति तिथि बीतने के एक वर्ष बाद भी पुल पर आवागमन बहाल नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, फरवरी 2025 तक पुल पर आवागमन शुरू हो जाना था। शिथिलता और कथित मनमानी रवैये के कारण अब तक यह संभव नहीं हो पाया। मजबूरन लोग अस्थायी डायवर्सन के सहारे आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में डायवर्सन मार्ग पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई किलोमीटर घूम कर आवागमन करना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि यह पुल कुल 3 करोड़ 58...