पीटीआई, नवम्बर 17 -- उत्तराखंड पुलिस ने एपीके फाइलों के जरिए चल रहे एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े 3.37 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का सुराग मिला है। चार राज्यों के चार ठग दबोचे गए हैं। यह गैंग फोन हैक करके खाते से पैसा अलग-अलग म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर कर देते थे, ताकि उनका असली पता न चल सके। नैनीताल एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान तल्लीताल पुलिस ने दोगांव के भेड़ियापाखड़ मोड़ पर एक नेक्सन कार रोकी। जांच में कार में सवार चार युवक संदिग्ध मिले। तलाशी में उनके पास से 11 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड, कई आधार-पैन कार्ड, चेकबुक, QR कोड, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड से गिरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.