कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। करोड़ों की साइबर ठगी के मामले में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी अपर जिला जज रघुबर सिंह ने खारिज कर दी है। डॉ. सारस्वत पैथालॉजी के संचालक आजाद नगर निवासी प्रवीण सारस्वत से साइबर ठगों ने 3.30 करोड़ रुपये की ठगी की थी। प्रवीण ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में लखनऊ के नाका हिंडोला निवासी मो. सलमान, गोंडा के पंतनगर निवासी आलोक कुमार गुप्ता और योगेंद्र सिंह नेगी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। तीनों की ओर से शनिवार को दाखिल जमानत अर्जी पर सुनवाई की गई। न्यायालय ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए तीनों की जमानत अर्जियां खारिज कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.