रामपुर, जनवरी 7 -- बैंक का 3.25 लाख रुपये का बकाया जमा न करने पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के उच्च अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर बकायेदार का मकान सील कर दिया। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नगर के मोहल्ला रसूलपुर निवासी वाहिद अली ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से मकान की रजिस्ट्री पर ऋण लिया था। शुरुआत में वह नियमित रूप से ईएमआई जमा करता रहा, लेकिन कुछ समय से किस्तों का भुगतान नहीं कर पाया। लगातार बकाया रहने के चलते बैंक द्वारा उसका खाता एनपीए घोषित कर दिया गया। मंगलवार को बैंक ने सरफेसी अधिनियम 2002 के तहत कार्रवाई करते हुए बकायेदार के मकान को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार, चीफ मैनेजर आशीष कुमार पांडे सहित बैंक के अन्य अध...