बलिया, जनवरी 23 -- बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर से खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण टीकाकरण अभियान के सातवें चरण के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि इस अभियान के तहत जनपद में 3 लाख 17 हजार गोवंशीय पशुओं को निःशुल्क टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के माध्यम से गोवंश को खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से भी राहत मिलेगी। डीएम ने कहा कि पशुओं का समय से टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है, ताकि रोग के प्रसार को रोका जा सके। पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराए...