मैनपुरी, जनवरी 15 -- मैनपुरी। कोहरा खत्म होते ही जनपद के विभिन्न मार्गों के निर्माण कार्यों की कार्रवाई शुरू करवा दी गई है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड तीन के बैनर तले जिले के डेढ़ दर्जन से अधिक सड़कों की विशेष मरम्मत करवाई जाएगी। ये सड़कें आवागमन के दौरान लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई हैं। सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू करवा दी गई है। टेंडर 16 जनवरी से 20 जनवरी तक डाले जाएंगे। अधिशासी अभियंता धनुषधारी ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से जुड़े प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। शासन ने इन सड़कों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 17 सड़कों के लिए 3 करोड़ 13 लाख 50 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू करवा दी गई है। टेंडर खुलने के बाद 45 दिनों में टेंडर से जुड़ी सड़कों के काम पूरे करवाए जाएंगे।...