खगडि़या, जुलाई 4 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय परिसर में लाखों की राशि से बना तालाब आज सूखा पड़ा हुआ है। तालाब निर्माण में खर्च की गई राशि बेकार हो गई है। वही विभाग के अधिकारी इसके प्रति उदासीन बना हुआ है। सूखा तालाब मछली पालन करने वाले लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रखंड मुख्यालय परिसर में बना तालाब शोभा की वस्तु बनकर लोगों को मुंह चिढ़ा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तत्कालीन बीडीओ रविशंकर कुमार के कार्यकाल में पंचायत समिति मद के पंचम वित्त आयोग की 19 लाख 89 हजार की राशि से वन विभाग की जमीन में तालाब का निर्माण किया गया। विभाग व सरकार के अधिकारियों का मानना था कि तालाब निर्माण कर जहां एक ओर यहां के लोगों को छठ त्योहार के दौरान व्रतियों को पूजा-अर्चना करने में काफी सहूलियत होगी। वही दूसरी ओर मछली पालन कर सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.