फिरोजाबाद, अगस्त 6 -- शिकोहाबाद। आंध्र प्रदेश अनन्तपुर की माउंटेनियर समीरा खान महिलाओं को सामाजिक अधिकार व न्याय के प्रति जागरूक करने के लिए विगत 4 माह से साइकिल यात्रा कर रही हैं। जिलों के कॉलेजों में जाकर वह छात्राओं को उनके अधिकार के लिए जागरूक कर रही हैं। वह पर्वतारोही हैं। जो कई चोटियों को फतह कर चुकी हैं। मंगलवार को वह शिकोहाबाद के बीडीएम इंटर कॉलेज में छात्राओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में महिलाओं को समान अधिकार पाने के लिए उन्हें शिक्षित होना होगा। हमें अपने शोषण को बंद कराना होगा। अगर सफलता पानी है तो उसके लिए शिक्षित होना जरूरी है। समीरा ने कहा कि छात्राओं को जानना होगा कि उनकी शक्ति क्या है। वह आगे कैसे बढ सकती हैं। वह जिंदगी में खुशहाल कैसे हो सकती हैं। उसके लिए सभी स्त्रीजाति को मंथन करना होगा। उनका उद्देश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.