निज संवाददाता, जुलाई 17 -- बिहार में 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में गयाजी नगर निगम ने स्वच्छता रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। देश भर के बड़े शहरों और बिहार के कई स्मार्ट सिटी को पीछे छोड़ते हुए गयाजी ने पूरे भारत में 27वां स्थान प्राप्त किया। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने गुरुवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के परिणाम जारी किए। इस सर्वेक्षण में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में पटना प्रथम रहा। इस प्रकार गया बिहार में कुल मिलाकर दूसरे स्थान पर रहा। पूरे देश में गया को 9381 अंक मिले, वहीं चंडीगढ़ ने पहला स्थान प्राप्त किया।अयोध्या समेत कई बड़े शहरों को पीछे छोड़ा देश भर में अयोध्या, कटक, जामनगर जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़ते हुए गयाजी नगर निगम ने यह सम्मान हासिल किया। इस उपलब्धि पर निगम के मेयर, उप मेयर, सशक्त स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.