हिन्दुस्तान टीम, मई 15 -- बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक बस में गुरुवार तड़के उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लग गई। हादसे में सीतामढ़ी जिले के दो मासूम भाई-बहन की भी जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 3 साल के देवराज और उसकी 2 साल की बहन साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। वह रून्नीसैदपुर प्रखंड के गंगवारा गांव के रहनेवाले थे। देवराज और साक्षी के पिता रामबालक महतो और मां गुड्डी देवी भी बस में सवार थी। वे दोनों हादसे में जिंदा तो बच गए लेकिन चोट लगने से घायल हैं। रामबालक और पत्नी गुड्डी का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना के बाद परिजन लखनऊ रवाना हो गए। गांव में मातम का माहौल है। रामबालक मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता है। यह भी पढ़ें- लखनऊ के बस हादसे में जिंदा जल गई समस्तीपुर की मां-बेटी, घर में पसरा मातम उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.