अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सकट चौथ 6 जनवरी मंगलवार को पड़ रही है। खास बात ये है कि इस बार तीन शुभ संयोगों के साथ सकट का महापर्व मनाया जाएगा। इन योगों में पूजा-अर्चना करने से लोगों को विशेष फल की प्राप्ति होगी। पं. ह्रदय रंजन शर्मा ने बताया कि चतुर्थी तिथि की शुरुआत सुबह 08:02 बजे से 7 जनवरी सुबह 06:53 दिन बुधवार तक रहेगी। इस बार चतुर्थी पर तीन शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 7:15 से बनेगा, जो दोहपर में 12:17 तक रहेगा। वहीं प्रीति योग सुबह से लेकर रात 8:21 तक रहे। इसके बाद बाद से आयुष्मान योग बनेगा। सकट चौथ के दिन अश्लेषा नक्षत्र सुबह से लेकर दोपहर 12:17 तक है, उसके बाद मघा नक्षत्र रहेगा। शुभ योगों में पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी। पुत्र की सफलता के लिए रखते हैं व्रत महिलाएं अपने पुत्...