पटना, नवम्बर 7 -- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद 121 सीटों पर उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया। पटना, मुजफ्फरपुर, समेत 18 जिलों में मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच लॉक कर दिया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार इन्हें 3 लेयर की सुरक्षा घेरे में रखा गया है, जहां परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। इन्हें 14 नवंबर को मतगणना के दिन ही निकालकर सीधे काउंटिंग सेंटर पर ले जाया जाएगा। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि प्रथम चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर एवं बक्सर जिले में 6 नवंबर को कुल 45341 बूथों पर मतदान हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.